Labour Dispute: खरोरा की अदानी फैक्ट्री में मजदूरों के दो गुट भिड़े… जमकर हंगामा

Labour Dispute: खरोरा की अदानी फैक्ट्री में मजदूरों के दो गुट भिड़े… जमकर हंगामा

रायपुर, 05 अक्टूबर। Labour Dispute: खरोरा के रायखेड़ा स्थित अदानी फैक्ट्री में मजदूरों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट और हंगामा हुआ। इसके बाद फैक्ट्री परिसर में तोड़फोड़ की भी जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि विवाद बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों के बीच हुआ। स्थिति बिगड़ने पर फैक्ट्री में जमकर हंगामा हुआ और तोड़फोड़ की गई।

हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस टीम पर भी हमला किए जाने की बात सामने आई है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की। मामले की जांच की जा रही है।

राज्य खबर