Site icon AB News24.in

Lalbaug Ganpati Pandal Accident: लालबाग गणपति पंडाल में करंट से हादसा… दो की मौत

मुंबई, 20 सितंबर। Lalbaug Ganpati Pandal Accident: मुंबई के लालबाग इलाके में गणपति पंडाल के पास रविवार तड़के करंट लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 8 साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद घायलों को मसीना और ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतकों में 8 वर्षीय राघनी घनश्याम यादव शामिल हैं। वहीं, ग्लोबल अस्पताल में भर्ती एक महिला ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बताया गया कि हादसा लालबाग के कालाचौकी इलाके में गणपति उत्सव के दौरान हुआ। घटना के बाद पुलिस, दमकल विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Exit mobile version