Site icon AB News24.in

Liquor Sale in Raipur: ड्राई डे के दिन शराब बेचते पकड़ा गया कांग्रेस नेता… पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर, 05 सितम्बर। Liquor Sale in Raipur: कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर को छत्तीसगढ़ में ड्राई डे घोषित किया गया था। इस दौरान प्रदेशभर की शराब दुकानों और बार में शराब की बिक्री पर रोक थी। इसके बावजूद रायपुर में चोरी-छिपे शराब बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक कांग्रेस नेता और बार संचालक को गिरफ्तार किया है।

बार से निकालकर बेच रहा था शराब

मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, प्लैटिनम बार के संचालक पलाश मल्होत्रा पर ड्राई डे के दिन बार से शराब निकालकर चोरी-छिपे बेचने का आरोप है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पलाश मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बार के गार्ड के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

लाइसेंस निलंबित करने की तैयारी

बताया जा रहा है कि पलाश मल्होत्रा पूर्व में उत्तर विधानसभा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस पद के प्रत्याशी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 223 BNS और धारा 34(1)(B) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बार का लाइसेंस निलंबित करने के लिए संबंधित विभाग को प्रतिवेदन भेजने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

Exit mobile version