नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। LPG Price Hike: अक्टूबर महीने की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 62.50 रुपये से लेकर करीब 71 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें 1 अक्टूबर से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग कारोबार और कमर्शियल गैस का इस्तेमाल करने वाले अन्य व्यवसायों पर पड़ सकता है।
दिल्ली में ₹62.50 महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर
दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत सितंबर में 2,747.50 रुपये थी, जो अब बढ़कर 2,810 रुपये हो गई है। यानी कीमत में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले सितंबर में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम 9.50 रुपये बढ़ाए गए थे।
मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 2,764 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत बढ़कर 2,983 रुपये पहुंच गई है।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं:
दिल्ली: ₹942
मुंबई: ₹941.50
चेन्नई: ₹957.50


