Site icon AB News24.in

Lucknow Murder Case: लखनऊ में सनसनीखेज वारदात… पत्नी और बहन की हत्या के बाद पति ने किया सुसाइड

लखनऊ, 20 अगस्त। Lucknow Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके में गुरुवार को एक बैंककर्मी महिला की हत्या का मामला सामने आया। मृतक महिला की पहचान दिव्या मिश्रा के रूप में हुई है, जो ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस के अनुसार, मामले में उनके पति मानस मिश्रा का नाम सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक, मानस ने पहले बैंक के बाहर अपनी पत्नी से मुलाकात की और इसके बाद गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी वहां से चला गया।

बहन की भी हत्या, फिर खुद की जान ली

पुलिस के अनुसार, पत्नी की हत्या के बाद मानस गोमती नगर के हुसड़िया इलाके में पहुंचा। वहां उसने अपनी बहन तूलिका की भी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मानस ने खुद भी अपनी जान ले ली।

तूलिका अविवाहित थीं। पुलिस ने दोनों घटनास्थलों पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

आईजी लखनऊ अपर्णा कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मानस ने बैंक के बाहर अपनी पत्नी को बुलाया था। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, जिसके बाद वारदात हुई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल घटना के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस जांच के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा करेगी।

Exit mobile version