रायपुर, 26 सितंबर। Mahadev Ghat: राजधानी रायपुर में खारून नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर महादेव घाट के पास स्थित नगर निगम के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया फिलहाल बंद कर दी है।
प्रशासन के मुताबिक, बढ़े हुए जलस्तर के बीच विसर्जन के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि फिलहाल महादेव घाट स्थित विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन के लिए न आएं।
प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील
प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने के दौरान सुरक्षा को लेकर किसी तरह का जोखिम न लिया जाए।
जलस्तर सामान्य होने पर फिर शुरू होगा विसर्जन
प्रशासन ने बताया कि खारून नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी। विसर्जन शुरू करने को लेकर प्रशासन की ओर से अलग से सूचना जारी की जाएगी।
तब तक नागरिकों से विसर्जन कुंड की ओर नहीं जाने और प्रशासन के निर्देशों में सहयोग करने की अपील की गई है।

