Site icon AB News24.in

Maharashtra News: iPhone की जिद ने उजाड़ दिया परिवार… माता-पिता और बेटे की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र, 22 अगस्त| Maharashtra News महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें एक ही परिवार के माता-पिता और बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना की शुरुआत महंगे iPhone और उसके भुगतान को लेकर हुए पारिवारिक विवाद से हुई थी।

पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद 18 वर्षीय युवक खावड़्या पहाड़ी इलाके में चला गया। उसे समझाने के लिए उसके माता-पिता भी मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक परिवार और अन्य लोग उसे समझाने की कोशिश करते रहे। इसी दौरान बचाव की कोशिश में पिता और बेटे के साथ हादसा हो गया। बाद में मां भी इस घटनाक्रम में गंभीर हादसे का शिकार हो गईं। तीनों की मौत हो गई।

घटना छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव इलाके की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। एक पारिवारिक विवाद कुछ ही घंटों में ऐसी त्रासदी में बदल गया, जिसमें परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई।

Exit mobile version