Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन की 32वीं किस्त आज जारी… 67.38 लाख महिलाओं के खातों में आएंगे 632 करोड़

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन की 32वीं किस्त आज जारी… 67.38 लाख महिलाओं के खातों में आएंगे 632 करोड़

रायपुर, 08 अक्टूबर। Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान आज किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किस्त की राशि जारी करेंगे। इस बार ई-केवाईसी पूरा कर चुके 67 लाख 38 हजार 217 हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए 632 करोड़ 40 लाख 4 हजार 250 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और कुपोषण व एनीमिया की रोकथाम में मदद करना है।

अब तक 20 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान

महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को हुई थी। योजना शुरू होने के बाद अब तक 31 किस्तों में 20,075.71 करोड़ रुपये की सहायता राशि महिलाओं को दी जा चुकी है। 32वीं किस्त के भुगतान के बाद योजना के तहत वितरित कुल राशि बढ़कर 20,708.11 करोड़ रुपये हो जाएगी।

68.52 लाख हितग्राही पात्र

अक्टूबर की 32वीं किस्त के लिए वर्तमान में कुल 68 लाख 52 हजार 661 हितग्राही पात्र हैं। इनमें से ई-केवाईसी सहित आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने वाले 67 लाख 38 हजार 217 हितग्राहियों के लिए भुगतान अनुमोदित किया गया है। इसमें 67 लाख 31 हजार 314 हितग्राही और नियद नेल्लानार क्षेत्र के 6,903 हितग्राही शामिल हैं।

राज्य खबर