Site icon AB News24.in

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त आज जारी करेंगे अमित शाह

रायपुर, 03 नवम्बर। Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में दीपावली से पहले महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलने जा रही है। राज्य सरकार आज मंगलवार, 3 नवंबर को योजना की 33वीं किस्त जारी करेगी। रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में राशि का ऑनलाइन अंतरण किया जाएगा।

इस किस्त के तहत प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला के खाते में हर महीने 1,000 रुपये की सहायता राशि सीधे भेजी जाती है।

राज्योत्सव के मुख्य मंच से नवंबर महीने की किस्त डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से जारी की जाएगी। इससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी।

दीपावली से ठीक पहले राशि जारी होने से लाभार्थी महिलाओं को त्योहार की तैयारियों में मदद मिलेगी। सरकार की इस पहल से महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version