Site icon AB News24.in

Mahua Moitra Viral Video: सांसद महुआ मोइत्रा ने पुलिसकर्मी को दांत से काटा… वीडियो वायरल

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर। Mahua Moitra Viral Video: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हिरासत के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की करती और उसे दांत काटती नजर आ रही हैं। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

कंचन गुप्ता ने वीडियो साझा करते हुए महुआ मोइत्रा के व्यवहार पर सवाल उठाए। उन्होंने अपनी पोस्ट में महुआ को ‘गुस्सैल महुआ’ बताते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट की। उन्होंने लिखा कि किसी भी ‘माननीय’ सांसद को इस तरह अशोभनीय व्यवहार करते नहीं देखा।

कंचन गुप्ता ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि उम्मीद है कि इस घटना में प्रभावित पुलिसकर्मी और अन्य लोगों ने वैक्सीन लगवा ली होगी। उन्होंने महुआ मोइत्रा के कथित व्यवहार पर तीखी टिप्पणी की।

महुआ मोइत्रा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया बदसलूकी का आरोप

वहीं, महुआ मोइत्रा ने दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें जबरदस्ती बस में बैठाकर किंग्सवे कैंप ले जाया जा रहा है।

महुआ मोइत्रा ने कहा कि जब तक ‘ज्ञानेश’ नहीं जाएंगे, तब तक वे नहीं रुकेंगी। उन्होंने लोगों से एकजुट होने और सड़कों पर उतरने की अपील भी की। उन्होंने अपने बयान में कहा कि अंग्रेजों को हटाने के लिए गांधीजी सड़कों पर उतरे थे और अब लोगों को भी सड़कों पर उतरने का समय आ गया है।

Exit mobile version