Site icon AB News24.in

Mana Road Accident: माना में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को कुचला… दोनों गंभीर घायल

रायपुर, 06 अक्टूबर। Mana Road Accident: माना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान के लिए आसपास की जानकारी जुटाई जा रही है।

Exit mobile version