Site icon AB News24.in

Manendragarh Accident Breaking: मनेन्द्रगढ़ में पेड़ से टकराई यात्री बस… बच्ची समेत 6 की मौत

मनेन्द्रगढ़, 22 अक्टूबर। Manendragarh Accident Breaking: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। केल्हारी थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक बच्ची समेत 6 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

सेमरमथानी मोड़ पर हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस मनेन्द्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही थी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। इसी दौरान सेमरमथानी मोड़ के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।

पुलिस और स्वास्थ्य टीम ने शुरू किया बचाव अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का उपचार जारी होने की जानकारी है।

Exit mobile version