Site icon AB News24.in

Mausam Update: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू… तेज धूप से बढ़ी गर्मी

रायपुर, 06 अक्टूबर। Mausam Update: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। दिन में तेज धूप के चलते प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। रायपुर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजनांदगांव में प्रदेश का सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश से मानसून की पूरी विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

हालांकि, मानसून की विदाई के बीच दो दिन बाद प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम बदल सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक होने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

Exit mobile version