रायपुर, 05 नवम्बर। Mausam Update: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी बेमौसम बारिश का दौर अब थमने वाला है। चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर प्रदेश में लगभग खत्म हो गया है। इसके चलते ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 नवंबर से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में धनतेरस और दीपावली का त्योहार बिना बारिश की चिंता के मनाया जा सकेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटे तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने त्योहारों के दौरान बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। ऐसे में प्रदेशवासियों को दीपावली के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

