रायपुर, 31 जुलाई। Meta India FIR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस प्रकरण में Meta की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने Meta इंडिया के प्रमुख अरुण श्रीनिवास समेत कई सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जांच एजेंसियों के अनुसार,AI तकनीक का उपयोग कर तैयार किए गए मॉर्फ्ड वीडियो लोगों को गुमराह कर सकते हैं और इनके माध्यम से गलत सूचनाओं के प्रसार की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित वीडियो किसने तैयार किए, उन्हें सोशल मीडिया पर किसने वायरल किया और ऐसे कंटेंट को रोकने के लिए संबंधित प्लेटफॉर्म की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी थी। जांच के दायरे में वीडियो के स्रोत, उसके प्रसार और उससे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों को भी शामिल किया गया है।
मामले में भारत सरकार पहले ही Meta को नोटिस भेज चुकी है। सरकार ने प्लेटफॉर्म पर AI आधारित भ्रामक सामग्री को रोकने के लिए अपनाए जा रहे सुरक्षा उपायों और मॉडरेशन सिस्टम को लेकर जवाब मांगा है।

