Site icon AB News24.in

Minor Safety : बिलासपुर रेलवे ट्रैक पर मिली लाश…! बॉयफ्रेंड ने दिया धक्का दिया…14 साल की छात्रा मौत

Body Found on Tracks: Major Revelation in the Case of the Student's Body Found on Bilaspur Railway Tracks...! Boyfriend Pushed Her from a Moving Train... Died on the Spot.

Body found on Track

बिलासपुर, 01 अप्रैल। Minor Safety : बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम किसान-परसदा स्थित रेलवे ट्रैक पर मिली 14 वर्षीय लड़की देविका वर्मा की लाश मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। देविका खैरागढ़ की रहने वाली थी और मामा की शादी में खैरागढ़ आई हुई थी। पुलिस जांच में पता चला है कि देविका 28 मार्च को बिना बताए अपने बॉयफ्रेंड मोहन वर्मा और दो अन्य युवकों के साथ घर से निकली थी। सभी खैरागढ़ से डोंगरगढ़ पहुंचे और वहां से वेनगंगा एक्सप्रेस से कोरबा जा रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर विवाद होने के बाद मोहन ने गुस्से में देविका को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। मामले में मोहन वर्मा समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस खैरागढ़ और ठेलकाडीह थाने के सहयोग से जांच कर रही है और घटना की सभी परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। परिवार ने 29 मार्च को ठेलकाडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।?
Exit mobile version