Site icon AB News24.in

Mother And Children Death: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत… इलाके में दहशत

बलौदाबाजार, 20 नवम्बर। Mother And Children Death: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी में मामला जहरीले पदार्थ के सेवन से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक, घटना गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र के सुकली गांव की है। मृतकों की पहचान युक्ति मानिकपुरी (28), उनके बेटे चिराग दास मानिकपुरी (10) और दिव्यांश मानिकपुरी (5) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि देर रात पुलिस को एक ही परिवार के तीन सदस्यों के अचेत अवस्था में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद 112 की टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला जहरीले पदार्थ के सेवन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने घटना को लेकर कुछ आशंकाएं जताई हैं। पुलिस सभी तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना से सुकली गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Exit mobile version