Site icon AB News24.in

Mushtaq Khan Death: ‘वेलकम’ के मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का निधन

मुंबई, 25 सितम्बर। Mushtaq Khan Death: फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। ‘वेलकम’, ‘आशिकी’, ‘मुझसे शादी करोगी’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान का निधन हो गया। उन्होंने 24 सितंबर की शाम मुंबई के नानावती अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे कैंसर से जूझ रहे थे और करीब 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

मुश्ताक खान ने हिंदी सिनेमा में लंबे समय तक सपोर्टिंग और कॉमेडी किरदार निभाए। फिल्म ‘वेलकम’ में उनका किरदार दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हुआ। उन्होंने ‘गदर’, ‘गदर 2’, ‘स्त्री 2’ और ‘राउडी राठौर’ जैसी फिल्मों में भी काम किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुश्ताक खान को कुछ साल पहले कैंसर का पता चला था और इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ था। हाल ही में बीमारी दोबारा उभरने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

मुश्ताक खान साल 2024 में उस वक्त भी सुर्खियों में आए थे, जब उन्हें मेरठ में एक कार्यक्रम के बहाने कथित तौर पर अगवा किए जाने की खबर सामने आई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें बिजनौर ले जाया गया था, जहां से वे बाद में निकलने में कामयाब हुए थे।

उनके निधन की खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Exit mobile version