Site icon AB News24.in

Muslim Women Kanwar Yatra: हरिद्वार से कांवड़ लेकर निकलीं दो मुस्लिम महिलाएं… जगह-जगह स्वागत

गाजियाबाद, 09 अगस्त। Muslim Women Kanwar Yatra: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा कर रहीं दो मुस्लिम महिलाएं इन दिनों चर्चा में हैं। दिल्ली की रहने वाली अनीशा और उनकी सहेली तमन्ना हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकली हैं। दोनों महिलाओं का लक्ष्य डासना धाम पहुंचकर जलाभिषेक करना है।

दोनों महिलाएं मोदीनगर पहुंचीं। इस दौरान सड़क पर लोगों ने उनका स्वागत किया। दोनों कंधे पर कांवड़ लेकर यात्रा कर रही हैं और हाथ में भगवान की तस्वीर भी रखी हुई है।

अनीशा के मुताबिक, उन्होंने अपने बच्चों को वापस पाने और चल रहे मुकदमे में सफलता की मनोकामना के लिए कांवड़ यात्रा करने का संकल्प लिया है। अनीशा मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं, जबकि उनकी शादी राजस्थान में हुई थी। उनके बेटा और बेटी फिलहाल राजस्थान में उनके पति के पास हैं।

सहेली के साथ कांवड़ यात्रा पर निकलीं

अनीशा की सहेली तमन्ना मूल रूप से संभल की रहने वाली हैं और वर्तमान में दिल्ली में रहती हैं। तमन्ना ने बताया कि वह अपनी सहेली का साथ देने के लिए कांवड़ यात्रा में शामिल हुई हैं। उनके मुताबिक, वह इससे पहले भी कांवड़ लेकर यात्रा कर चुकी हैं।

तमन्ना ने कहा कि उन्हें सनातन संस्कृति और भगवान शिव में आस्था है। उनका कहना है कि सनातन संस्कृति में महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिए जाते हैं।

दोनों महिलाओं की कांवड़ यात्रा को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुट रही है और कई जगह उनका स्वागत भी किया जा रहा है।

Exit mobile version