पणजी, 08 अक्टूबर। Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें गोवा स्थित उनके घर में बेहोशी की हालत में पाया गया था। इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के बाद हुई। मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। करीब पांच दशक लंबे करियर में उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में कई यादगार किरदार निभाए। ‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘खामोशी’, ‘तिरंगा’, ‘वेलकम’ और ‘अब तक छप्पन’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया।
सेना के साथ भी जुड़े रहे नाना पाटेकर
नाना पाटेकर अभिनय के साथ सेना से अपने जुड़ाव के लिए भी जाने जाते थे। 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेकर भारतीय सेना के जवानों के साथ समय बिताया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने एलओसी के करीब रहकर सैनिकों के साथ काम किया और मिलिट्री अस्पताल में भी सेवाएं दीं।
तीन फिल्मों के लिए मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
नाना पाटेकर को उनके शानदार अभिनय के लिए तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें ‘परिंदा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, ‘क्रांतिवीर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और ‘अग्निसाक्षी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।
नाना पाटेकर के निधन से भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे अभिनेता को खो दिया, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।


