Site icon AB News24.in

Navratri Special: नवरात्रि पर रायपुर सेंट्रल जेल में 1300 बंदियों को बांटे फल

रायपुर, 17 अक्टूबर। Navratri Special: नवरात्रि के पावन अवसर पर काली माता सेवा समिति ने रायपुर सेंट्रल जेल में करीब 1300 बंदियों को फल वितरित किए। समिति ने यह पहल उन बंदियों के लिए की, जो नवरात्रि के दौरान उपवास रखकर माता रानी की आराधना कर रहे हैं। इस आयोजन के जरिए सेवा, करुणा और मानवीय संवेदना का संदेश दिया गया।

समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज (पोल्ले) ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बंदियों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की गलती या अपराध से उसके सुधरने और बेहतर जीवन जीने की संभावना समाप्त नहीं हो जाती। समाज को न्याय के प्रति सम्मान बनाए रखने के साथ सुधार और पुनर्वास को भी महत्व देना चाहिए।

पहले भी जेल में कर चुके हैं फल वितरण

समिति के अनुसार, वह पहले भी कई बार जेल में बंदियों को फल वितरित कर चुकी है। समिति का मानना है कि नवरात्रि केवल पूजा-पाठ और उपवास का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, करुणा और सद्भावना को अपनाने का अवसर भी है। इसी भावना के साथ बंदियों को फल वितरित किए गए।

आगे भी जारी रहेंगे सेवा कार्य

काली माता सेवा समिति ने कहा कि समाज में मानवीय मूल्यों, सेवा और सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रखे जाएंगे।

Exit mobile version