रायपुर, 17 अगस्त। Naya Raipur Car Accident: मंडी बोर्ड के पास सड़क पर तेज रफ्तार दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार टाटा टियागो कार ने ब्रेजा को टक्कर मार दी। टियागो कार एक महिला चला रही थी, जो केनरा बैंक में कार्यरत बताई जा रही है।
हादसा राखी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा।
फिलहाल हादसे के सही कारणों और दुर्घटना में किसी के घायल होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

