Site icon AB News24.in

NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक पर संसद में सियासत तेज… अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने

नई दिल्ली, 12 अगस्त। NEET Paper Leak: NEET पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार इस मुद्दे समेत हर सवाल पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष को संसद की कार्यवाही चलने देनी चाहिए।

अमित शाह ने विपक्ष से स्पीकर को चर्चा के लिए पत्र देने को कहा। उन्होंने दावा किया कि सरकार आज और कल चर्चा के लिए तैयार है और वह खुद भी चर्चा में शामिल होंगे। गृह मंत्री ने कहा कि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है।

राहुल गांधी का पलटवार

अमित शाह के बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पलटवार किया। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें किसी तरह का लेक्चर नहीं चाहिए। उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब मांगा।

राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि छात्रों पर बल प्रयोग और कथित तौर पर गोली व कीलों वाली लाठियों के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया था। उन्होंने इस मामले में जिम्मेदारी तय करने और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।

NEET पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद संसद में सियासी माहौल और गरमा गया है।

Exit mobile version