Site icon AB News24.in

NEET Student Suicide: CJP आंदोलन खत्म होते ही NEET को लेकर एक और छात्रा ने दी जान

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में NEET की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा अंकिता सांगले की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई। यह मामला कर्जत तालुका के जलालपुर गांव

CJP आंदोलन खत्म

महाराष्ट्र, 27 जुलाई| NEET Student Suicide: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में NEET की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा अंकिता सांगले की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई। यह मामला कर्जत तालुका के जलालपुर गांव का है। घटना के बाद पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, अंकिता को री-NEET परीक्षा में 166 अंक मिले थे। अपेक्षा के अनुरूप अंक नहीं मिलने के कारण वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। रविवार शाम वह अपने पढ़ाई वाले कमरे में गई, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आई। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने कमरे का दरवाजा खोला, जहां वह मृत अवस्था में मिली।

परिजनों का कहना है कि NEET में कम अंक आने से वह काफी निराश थी। हालांकि, मौत के कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेता नीलेश लंके ने अंकिता के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने NEET पेपर लीक मामले से जुड़े लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। उनका दावा है कि पेपर लीक से पहले आयोजित NEET परीक्षा में अंकिता के बेहतर अंक आए थे।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version