NEET Students Suicide: तीन साल से कर रही थी NEET की तैयारी… सफलता नहीं मिलने के बाद छात्रा की मौत

NEET Students Suicide: तीन साल से कर रही थी NEET की तैयारी… सफलता नहीं मिलने के बाद छात्रा की मौत

जगदलपुर, 18 जुलाई। NEET Students Suicide: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र स्थित आड़ावाल खासपारा में 20 वर्षीय एक छात्रा की आत्महत्या मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा तीन वर्षों से मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही थी। इस वर्ष भी परीक्षा में सफलता नहीं मिलने के बाद वह तनाव में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान सुरला हरिका राव नायडू के रूप में हुई है। गुरुवार रात NEET का परिणाम आने के बाद वह अपने लैपटॉप पर रिजल्ट देख रही थी। इससे पहले उसने परिवार के साथ भोजन किया था। बाद में सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए।

परिजनों के अनुसार, देर रात जब छात्रा की मां उसे देखने कमरे में गईं, अंदर देखने पर बेटी फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिवार के लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

बोधघाट थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में परीक्षा परिणाम के बाद तनाव का पहलू सामने आया है। पुलिस परिजनों और अन्य लोगों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

 

Breaking News