काठमांडू, 09 सितम्बर। Nepal Earthquake: नेपाल में मंगलवार रात भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। उत्तर-पश्चिम नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद नेपाल के कुछ हिस्सों में 5.0 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के मुताबिक, पहले भूकंप का केंद्र मस्तांग जिले के लोमानथांग में था। यह क्षेत्र काठमांडू से करीब 375 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। भूकंप रात करीब 9:53 बजे आया।
भूकंप के झटके मानांग, डोल्पा और म्याग्दी जिलों में भी महसूस किए गए। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
नेपाल में यह भूकंप ऐसे समय आया है, जब देश पहले से ही विनाशकारी बाढ़ के बाद गंभीर मानवीय संकट का सामना कर रहा है। अधिकारियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

