रायपुर, 20 सितम्बर। Odisha: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने आज ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग, विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
बैठक में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच आपसी समन्वय को और मजबूत करने तथा विकास कार्यों को गति देने पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों राज्यों के साझा हितों और क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सहयोग को नई गति देने के साथ जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाना साझा संकल्प है। दोनों राज्य मिलकर क्षेत्र के विकास और जनकल्याण की दिशा में निरंतर काम करेंगे।

