रायपुर, 21 सितम्बर। OP Choudhary: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायपुर में आयोजित 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में शामिल होकर MSME सेक्टर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को मजबूत कर विकसित छत्तीसगढ़ का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।
वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाना है। इसके लिए मैन्युफैक्चरिंग, रोजगार, स्टार्टअप और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सरकार के ‘अंजोर विजन डॉक्यूमेंट’ में प्रदेश के विकास के लिए 2030, 2035 और 2047 के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। MSME सेक्टर को मजबूत करने के साथ उद्योगों को बढ़ावा देना भी इस विजन का अहम हिस्सा है।
ओपी चौधरी ने कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने, नए रोजगार के अवसर पैदा करने और निवेश का माहौल मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।


