Paddy Purchase : धान खरीदी पर सरकार का बड़ा फैसला…! एमएसपी और ₹3100 के अंतर की राशि सीधे खातों में ट्रांसफर…लाखों किसानों को राहत
abnews
CG Farmer's
रायपुर, 26 फरवरी। Paddy Purchase : रायपुर से किसानों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने धान खरीदी को लेकर किया अपना वादा निभाते हुए किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल की दर और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के बीच की अंतर राशि देने का ऐलान किया है। कृषक उन्नति योजना के तहत यह राशि 28 फरवरी को सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे होली से पहले प्रदेश के लाखों अन्नदाताओं को बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी।
किसानों को मिलेगी अंतर की राशि
सरकार ने घोषणा की है कि किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल की दर और केंद्र सरकार द्वारा तय एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के बीच की अंतर राशि दी जाएगी। यह भुगतान कृषक उन्नति योजना के तहत किया जाएगा।
होली से पहले खातों में पहुंचेगी रकम
सरकार के मुताबिक, किसानों के खातों में अंतर की राशि 28 फरवरी को ट्रांसफर की जाएगी, ताकि होली से पहले उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में जमा होगी।
मंत्री करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
सरकार ने निर्देश दिए हैं कि सभी मंत्री अपने-अपने प्रभार जिलों (MSP) में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर योजना और भुगतान की जानकारी सार्वजनिक करेंगे। इस फैसले से प्रदेश के लाखों धान उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।