Site icon AB News24.in

Paper Leak Action: NEET पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन… 4 राज्यों में बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

NEET पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने कार्रवाई तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथा

NEET पेपर लीक

नई दिल्ली, 23 जुलाई। Paper Leak Action: NEET पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने कार्रवाई तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। इसके साथ ही मामलों के त्वरित निपटारे के लिए चार राज्यों में स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने की तैयारी भी की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, इन विशेष अदालतों में NEET पेपर लीक से जुड़े मामलों की रोजाना सुनवाई होगी, ताकि जांच और ट्रायल की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। अब तक इस मामले में चार FIR दर्ज की जा चुकी हैं और इनके आधार पर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के लिए बॉम्बे, कलकत्ता, दिल्ली और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आने वाले राज्यों पर विचार किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य परीक्षा से जुड़े अपराधों पर शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

गौरतलब है कि सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 में पेपर लीक, नकल, सॉल्वर गैंग और परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल जैसे अपराधों के खिलाफ सख्त दंडात्मक प्रावधान किए गए हैं। NEET का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है, इसलिए इस मामले में भी उक्त कानून के प्रावधान लागू होंगे।

 

Exit mobile version