Site icon AB News24.in

Patwari Hadtaal: पटवारी हड़ताल 16वें दिन भी जारी… मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

रायपुर, 28 अक्टूबर। Patwari Hadtaal: छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 16वें दिन भी जारी है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पटवारी लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल के कारण राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र और छात्रवृत्ति से जुड़े काम भी अटक गए हैं, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेशभर के पटवारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में बड़ी संख्या में पटवारियों ने जिला कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। संघ ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति की मांग

पटवारियों की प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति दूर करना, पदोन्नति और अन्य लंबित मांगों को पूरा करना शामिल है। पटवारियों की हड़ताल के चलते राजस्व से जुड़े कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने और छात्रवृत्ति संबंधी प्रक्रियाओं में भी दिक्कतें आ रही हैं।

आम लोगों की बढ़ी परेशानी

हड़ताल का असर अब आम नागरिकों और विद्यार्थियों पर भी दिखाई देने लगा है। जरूरी दस्तावेजों से जुड़े काम समय पर नहीं हो पाने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

Exit mobile version