नई दिल्ली, 21 अगस्त। Pellet Gun Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल से जुड़े मामले में जांच का अपडेट लेने संसद मार्ग थाने पहुंचे। इस दौरान पैलेट गन से प्रभावित साहिल लोहबच भी उनके साथ मौजूद रहे।
राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच की प्रगति और अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि मामले में जांच किस स्तर तक पहुंची है और आगे क्या कार्रवाई की गई है।
फिलहाल पुलिस की ओर से जांच के नतीजों या किसी ठोस कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। राहुल गांधी के थाने पहुंचने के बाद जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

