Site icon AB News24.in

Physics Wala Coaching: भिलाई के फिजिक्स वाला सेंटर में लगी आग… छात्रों में मचा हड़कंप

भिलाई, 05अक्टूबर। Physics Wala Coaching: भिलाई के नेहरू नगर स्थित फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के वक्त सेंटर में विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे। आग लगते ही कर्मचारियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पा लिया।

बताया जा रहा है कि आग वाटर कूलर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी छात्र या कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है।

सेंटर हेड के मुताबिक, कर्मचारियों को हर महीने फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग दी जाती है। आग लगने के दौरान इसी प्रशिक्षण का फायदा मिला और कर्मचारियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

Exit mobile version