Site icon AB News24.in

PMGSY : पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़कों की होगी गुणवत्ता जांच…राष्ट्रीय टीम करेगी निरीक्षण रायपुर, 11 मार्च।

रायपुर, 12 मार्च। PMGSY : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत निर्मित सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी (एनआरआईडीए), नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में निरीक्षण कार्यक्रम तय किया गया है। यह दौरा मार्च 2026 के दौरान किया जाएगा।

इस निरीक्षण के तहत राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक (NQM) राज्य के अलग-अलग जिलों में पहुंचकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बने सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच करेंगे। साथ ही निर्माण कार्यों की प्रगति और निर्धारित मानकों के अनुरूप किए गए कार्यों का भी मूल्यांकन किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज कुमार सिंह द्वारा कांकेर और नारायणपुर, सतीश कुमार द्वारा कोरिया, जशपुर और बलरामपुर, तथा नुरुल एन इशरत द्वारा धमतरी और गरियाबंद जिलों में सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। इस निरीक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की पारदर्शिता तथा मानकों की निगरानी करना है।

Exit mobile version