चेन्नई, 4 अगस्त। तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर कथित विवादित टिप्पणी को लेकर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। डीएमके नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने शिकायत और FIT दर्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद राज्य में सियासी माहौल गरमा गया है और विभिन्न राजनीतिक दल आमने-सामने आ गए हैं।
जनसभा के बयान पर दर्ज हुई शिकायत
जानकारी के अनुसार, तंजावुर में आयोजित एक जनसभा के दौरान उदयनिधि स्टालिन पर अभिनेत्री तृषा कृष्णन को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक और दोअर्थी टिप्पणी करने का आरोप लगा। इसके बाद सत्तारूढ़ दल तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) की महिला इकाई ने पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में लेकर बाद में गिरफ्तार कर लिया। एहतियात के तौर पर उनके ठहरने के स्थान के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। शिकायत में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगाए गए हैं।
गिरफ्तारी के बाद सियासी घमासान
उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी के बाद तमिलनाडु में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। टीवीके कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी का समर्थन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जबकि डीएमके नेताओं और समर्थकों ने इसे राजनीतिक कार्रवाई बताते हुए विरोध जताया।

