Site icon AB News24.in

Polymer Notes: भारत में जल्द शुरू हो सकती है 10 और 20 रुपये के पॉलिमर नोटों की ट्रायल

भारत में जल्द ही 10 और 20 रुपये के पॉलिमर (प्लास्टिक) नोटों का ट्रायल शुरू हो सकता है। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि, सरकार

भारत में जल्द शुरू हो

नई दिल्ली, 28 जुलाई। Polymer Notes: भारत में जल्द ही 10 और 20 रुपये के पॉलिमर (प्लास्टिक) नोटों का ट्रायल शुरू हो सकता है। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल मौजूदा कागजी नोटों को बंद करने या उनकी जगह पूरी तरह पॉलिमर नोट लागू करने की कोई योजना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, शुरुआती चरण में 10 और 20 रुपये के करीब एक-एक अरब पॉलिमर नोट फील्ड ट्रायल के लिए जारी किए जाएंगे। इन नोटों का विभिन्न मौसम और उपयोग की परिस्थितियों में परीक्षण किया जाएगा। ट्रायल के नतीजों के आधार पर आगे इन्हें बड़े स्तर पर जारी करने पर फैसला लिया जाएगा।

पॉलिमर नोट सामान्य कागजी नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ माने जाते हैं। ये पानी और गंदगी से कम प्रभावित होते हैं, जल्दी फटते नहीं हैं और इनमें उन्नत सुरक्षा फीचर होने के कारण नकली नोटों पर अंकुश लगाने में भी मदद मिल सकती है।

दुनिया के कई देशों में पहले से ही पॉलिमर नोटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत में प्रस्तावित यह ट्रायल सफल होने पर भविष्य में छोटे मूल्य वर्ग के नोटों की गुणवत्ता और उनकी उम्र बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

Exit mobile version