Site icon AB News24.in

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर आगमन… राज्यपाल और CM साय ने किया स्वागत

रायपुर, 22 अक्टूबर। President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज रायपुर पहुंचीं। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों की ओर से राष्ट्रपति का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति का आगमन प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में होंगी शामिल

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सहभागिता छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का अवसर है। उनकी उपस्थिति से प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को सम्मान मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति के आगमन से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

Exit mobile version