Site icon AB News24.in

Priyanka photo Controversy: प्रियंका चोपड़ा के दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीर पर क्यों उठे सवाल?

रायपुर, 10 नवम्बर। Priyanka photo Controversy: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का लॉस एंजिल्स में दिवाली सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। पति निक जोनास, बेटी मालती और परिवार-दोस्तों के साथ दिवाली मनाने वाली प्रियंका की एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए हैं।

दरअसल, प्रियंका ने दिवाली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इनमें एक तस्वीर में वह झींगे यानी प्रॉन्स खाते हुए नजर आईं। दिवाली के मौके पर मांसाहारी भोजन की तस्वीर सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने नाराजगी जताई।

कई लोगों ने कमेंट कर सवाल किया कि दिवाली पर नॉनवेज कैसे खाया जा सकता है। कुछ यूजर्स ने इसे त्योहार की परंपराओं से जोड़कर अपनी प्रतिक्रिया दी। हालांकि, इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई है।

भारतीय त्योहारों को परिवार के साथ मनाती हैं प्रियंका

विदेश में रहने के बावजूद प्रियंका चोपड़ा भारतीय त्योहारों और परंपराओं को अपने परिवार के साथ मनाती रही हैं। दशहरा के मौके पर भी उन्होंने घर में पूजा, हवन और कन्या पूजन की तस्वीरें साझा की थीं। इनमें एक तस्वीर में निक जोनास बेटी मालती के पैर धोते हुए नजर आए थे।

फिल्मों को लेकर भी चर्चा में प्रियंका

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने अपने प्रोडक्शन बैनर के तहत मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ के सीक्वल ‘वेंटिलेटर 2’ की घोषणा की है। यह फिल्म 2027 में रिलीज होने की जानकारी दी गई है।

इसके अलावा प्रियंका महेश बाबू के साथ फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर भी चर्चा में हैं।

Exit mobile version