Site icon AB News24.in

Puja Special Train: छठ के बाद यात्रियों को राहत… रक्सौल-चर्लपल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

रायपुर, 21 नवम्बर। Puja Special Train: छठ पर्व के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रक्सौल और चर्लपल्ली के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी। ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और गोंदिया स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

रेलवे के निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक, रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 21 नवंबर को शाम 4:55 बजे रक्सौल से रवाना होगी। अगले दिन दोपहर 3:22 बजे रायगढ़, शाम 5:10 बजे बिलासपुर, शाम 6:50 बजे रायपुर और शाम 7:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल ट्रेन 23 नवंबर को रात 10 बजे चर्लपल्ली से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 9:30 बजे गोंदिया, 11:15 बजे राजनांदगांव, 11:50 बजे दुर्ग, दोपहर 12:40 बजे रायपुर और दोपहर 2:45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

रेलवे के इस फैसले से छठ पर्व के बाद अपने गंतव्य की ओर लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

Exit mobile version