Site icon AB News24.in

RadhaAshtami: रायपुर में आज धूमधाम से मनेगी राधाष्टमी… मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन

रायपुर, 19 सितंबर। RadhaAshtami: राजधानी रायपुर में आज राधाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर इस्कॉन मंदिर और राधा-कृष्ण मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिरों को सजाया गया है और भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

राधाष्टमी के अवसर पर दोपहर 12:30 बजे छप्पन भोग लगाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे राजभोग आरती होगी। दोपहर 2 बजे से श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

वहीं, शाम को संध्या आरती के बाद विशेष कीर्तन मेले का आयोजन होगा। भक्तजन भजन-कीर्तन के साथ राधा-कृष्ण की भक्ति में शामिल होंगे।

Exit mobile version