Site icon AB News24.in

Rahul Gandhi Attack: UGC-NET विवाद पर राहुल का सवाल… क्या परीक्षा से पहले पेपर लीक हुआ था?

नई दिल्ली. 17 अगस्त। Rahul Gandhi Attack: UGC-NET जून 2026 की परीक्षा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर रद्द किए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी ने सवाल किया कि क्या परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक हुए थे? उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में गलती NTA की होती है, लेकिन उसका असर छात्रों पर पड़ता है। उन्होंने NTA की जवाबदेही तय करने की मांग की और कहा कि गलती छात्रों की नहीं है, इसलिए उन्हें इसका नुकसान नहीं उठाना चाहिए।

तीन विषयों की दोबारा होगी परीक्षा

NTA के अनुसार, इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, अनुवाद और टाइपिंग से जुड़ी कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आई थीं। इसके बाद इन तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया गया।

इंग्लिश और कॉमर्स की परीक्षा 9 सितंबर 2026 को होगी, जबकि सोशियोलॉजी का री-एग्जाम 10 सितंबर 2026 को कराया जाएगा।

छात्रों से नहीं लिया जाएगा अतिरिक्त शुल्क

NTA ने स्पष्ट किया है कि दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही सीटों की संख्या में भी कोई कमी नहीं की जाएगी।

एजेंसी के मुताबिक बाकी 84 विषयों के परिणाम तय कार्यक्रम के अनुसार जारी किए जाएंगे। तीन विषयों की दोबारा परीक्षा का असर अन्य विषयों के रिजल्ट पर नहीं पड़ेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में हुई गड़बड़ी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।

Exit mobile version