Site icon AB News24.in

धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर राहुल गांधी का हमला… बोले- बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ का जश्न

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के संसद पहुंचने पर भाजपा और एनडीए सांसदों द्वारा किए गए जोरदार स्वागत को लेकर सियासत गरमा गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहु

धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर

नई दिल्ली, 28 जुलाई। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के संसद पहुंचने पर भाजपा और एनडीए सांसदों द्वारा किए गए जोरदार स्वागत को लेकर सियासत गरमा गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इसे लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का जश्न बताते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कहा कि धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और भारत की बर्बाद शिक्षा व्यवस्था के प्रतीक हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल के दौरान शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विवादों ने लाखों युवाओं को प्रभावित किया और बड़ी संख्या में छात्रों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा।

राहुल गांधी ने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नैतिक जिम्मेदारी के कारण नहीं, बल्कि युवाओं के गुस्से के दबाव में हुआ। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति का संसद में सम्मान करना युवाओं के साथ अन्याय है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि देश का हर छात्र इस घटना को देख रहा है और इसमें शामिल लोगों को याद रखेगा।

गौरतलब है कि धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था, जिसे राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया। इसके बाद शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को सौंपा गया।

इस्तीफे के बाद 27 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान पहली बार संसद पहुंचे। इस दौरान भाजपा और एनडीए सांसदों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सांसदों ने ‘धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद’ के नारे लगाए तथा उन्हें शॉल और पारंपरिक टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी और सांसद जयराम रमेश ने भी इस स्वागत को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने इसे देश के युवाओं का अपमान बताते हुए सवाल उठाए।

 

Exit mobile version