Site icon AB News24.in

Rahul Gandhi Dahrna: पैलेट गन मामले में पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी…

नई दिल्ली, 21 अगस्त। Rahul Gandhi Dahrna: दिल्ली में कथित पैलेट गन इस्तेमाल के मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोर्चा खोल दिया है। राहुल गांधी पीड़ित बताए जा रहे साहिल लोहबच को साथ लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच और FIR की स्थिति को लेकर जानकारी मांगी।

राहुल गांधी के मुताबिक, इस मामले में अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है। पुलिस अधिकारियों से मुलाकात के बाद वह थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौके पर पहुंचे।

छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया?

मामला 20 जुलाई को हुए छात्र आंदोलन से जुड़ा है। आंदोलन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जिससे कुछ प्रदर्शनकारी घायल हुए।

कांग्रेस इस मामले में जिम्मेदारी तय करने और कार्रवाई की मांग कर रही है। राहुल गांधी ने सवाल उठाया है कि छात्रों पर कथित तौर पर पैलेट गन चलाने का आदेश आखिर किसने दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने गठित की हाई-पावर्ड कमेटी

मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी जांच के लिए पांच सदस्यीय हाई-पावर्ड कमेटी गठित की है। कमेटी पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी और संबंधित तथ्यों की पड़ताल करेगी।

अब राहुल गांधी के थाने के बाहर धरने के बाद यह मामला एक बार फिर राजनीतिक तौर पर गरमा गया है। पुलिस की जांच और FIR को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है।

Exit mobile version