Rahul Gandhi: Form 6 में बदलाव किसके आदेश पर हुआ? राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi: Form 6 में बदलाव किसके आदेश पर हुआ? राहुल गांधी ने उठाए सवाल

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। Rahul Gandhi: वोटर रजिस्ट्रेशन के Form 6 में बदलाव को लेकर सियासी विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और TCS की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि Form 6 में बदलाव करने का आदेश किसने दिया।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी पूछा कि TCS में इस बदलाव को किसने मंजूरी दी और क्या कंपनी पर ऐसा करने के लिए दबाव बनाया गया था। उन्होंने ये सवाल Form 6 से जुड़े SIR विवाद के बीच उठाए हैं।

दरअसल, Form 6 का इस्तेमाल नए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशन के लिए किया जाता है। इसमें SIR से जुड़ी एक अतिरिक्त घोषणा जोड़ी गई थी। इसके तहत आवेदक से पुराने SIR की मतदाता सूची में अपना या माता-पिता अथवा दादा-दादी का नाम दर्ज होने से संबंधित जानकारी मांगी गई थी। इस बदलाव पर चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने आपत्ति जताई थी।

चुनाव आयोग ने हटाई अतिरिक्त घोषणा

विवाद के बाद चुनाव आयोग ने उन राज्यों में Form 6 से अतिरिक्त घोषणा हटा दी, जहां SIR की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आयोग का कहना है कि उसके आदेश और फैसले कानूनी प्रक्रिया के तहत लिए जाते हैं। साथ ही, संस्थान के भीतर अलग-अलग राय होना सामान्य प्रक्रिया है।

Form 6 और SIR पर फिर चर्चा तेज

राहुल गांधी के ताजा सवालों के बाद Form 6 में बदलाव और SIR की प्रक्रिया को लेकर विवाद फिर चर्चा में आ गया है

National