Site icon AB News24.in

Raigarh News: रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट पर पाकिस्तान का सिंबल… पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़, 23 अक्टूबर। Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर पाकिस्तान का सिंबल दिखाई देने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद वेबसाइट की साइबर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त बृजेश कुमार ने पुलिस को इसकी सूचना दी है।

जानकारी मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट के साथ किसी ने छेड़छाड़ की है या इसके पीछे साइबर हमले की भूमिका है।

साइबर छेड़छाड़ की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

नगर निगम की वेबसाइट पर पाकिस्तान का सिंबल दिखाई देने की जानकारी सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस वेबसाइट पर हुए बदलावों और इसके संभावित कारणों की जांच कर रही है।

Exit mobile version