Site icon AB News24.in

Rain Alert : छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न…! 50 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं…कई जिलों में चेतावनी

Rain Alert: Weather Takes a U-Turn in Chhattisgarh...! Winds to Blow Up to 50 km/h... Warning Issued for Several Districts.

Rain Alert

रायपुर, 27 मार्च। Rain Alert : छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अंधड़, तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई गई है, जिसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तेज हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर यह गति 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम में इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

Exit mobile version