रायपुर, 05 सितम्बर| Raipur Breaking: रायपुर की महापौर मीनल चौबे से जुड़े सोशल मीडिया वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एंकर सोमा देवांगन को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें उद्योग भवन के सामने घेराबंदी कर पकड़ा।
यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से जुड़ा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वीडियो में महापौर मीनल चौबे के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था।
शिकायत के आधार पर पुलिस वीडियो के स्रोत और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों की जांच कर रही है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

