Raipur Breaking News: रायपुर में सुबह-सुबह सनसनी… होर्डिंग पोल पर लटका मिला युवक का शव

Raipur Breaking News: रायपुर में सुबह-सुबह सनसनी… होर्डिंग पोल पर लटका मिला युवक का शव

रायपुर, 29 सितंबर। Raipur Breaking News: राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव एक कार शोरूम के पास होर्डिंग के पोल पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, सुबह शव देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की उम्र करीब 35 साल होने का अनुमान है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में युवक के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिसके चलते पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CCTV फुटेज खंगालेगी पुलिस

घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। टीम मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाएगी। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगालेगी, ताकि घटना से जुड़ी जानकारी मिल सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Breaking News