Site icon AB News24.in

Raipur Bulldozer Action: रायपुर में अवैध निर्माण पर नगर निगम का एक्शन… जोन-8 में चला बुलडोजर

रायपुर, 28 अक्टूबर। Raipur Bulldozer Action: राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 की टीम ने रायपुरा, अग्रोहा कॉलोनी और हीरापुर रोड क्षेत्र में जांच के दौरान नियमों के विपरीत पाए गए निर्माणों पर कार्रवाई की।

नगर निगम की टीम ने स्वीकृत नक्शे और भवन निर्माण अनुमति के विपरीत किए गए निर्माणों के हिस्सों को तोड़ा। इसके साथ ही सड़क पर रखी निर्माण सामग्री को हटाया गया और संबंधित लोगों से करीब 35 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नोटिस जारी करने के बाद की गई। निगम ने स्पष्ट किया है कि भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version