Site icon AB News24.in

Raipur Bus Fire: नवा रायपुर में चलती बस में लगी आग… 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार

रायपुर, 24 सितम्बर। Raipur Bus Fire: नवा रायपुर में बुधवार शाम बड़ा हादसा टल गया। महानदी भवन के पास कर्मचारियों से भरी एक चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में 30 से ज्यादा कर्मचारी सवार थे और सभी कार्यालय से घर लौट रहे थे।

बस में आग तेजी से फैलते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी ने तुरंत बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ कर्मचारियों के बस से कूदने की भी जानकारी सामने आई है। राहत की बात रही कि हादसे में सभी कर्मचारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया। हादसे के बाद एहतियात के तौर पर सड़क के दोनों तरफ कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया गया।

Exit mobile version